नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चर्चा में हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मानना है कि इस सीजन में पंत पर काफी दबाव रहेगा।फाफ डु प्लेसिस ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि बड़े प्राइस टैग वाले खिलाड़ियों पर हमेशा ज्यादा दबाव होता है। उन्होंने कहा कि कुछ खिलाड़ी इस दबाव में शानदार प्रदर्शन करते हैं, जबकि कुछ खिलाड़ियों के लिए यह चुनौती बन जाता है।फिटनेस और गेम पर काम कर रहे हैं पंतरिपोर्ट्स के मुताबिक ऋषभ पंत इन दिनों अपनी फिटनेस और बल्लेबाजी को बेहतर बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ भी कुछ दिनों तक ट्रेनिंग की है।पंत ने मुंबई के सीसीआई (Cricket Club of India) ग्राउंड पर ट्रेनिंग की, जहां उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और फिटनेस पर खास ध्यान दिया।पिछले सीजन में नहीं चला बल्लाअगर आईपीएल 2025 की बात करें तो पंत का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने उस सीजन में 14 मैचों में 269 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला था।हालांकि उनका हाईएस्ट स्कोर 118 रन नाबाद रहा, लेकिन पूरे सीजन में वह निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।IPL 2026 में रहेंगी सबकी नजरेंअब IPL 2026 में सभी की नजरें ऋषभ पंत के प्रदर्शन पर होंगी। क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पंत इस बार शानदार वापसी करेंगे और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे।