BREAKING :
पेट्रोल पंपों पर जल्द बदलने जा रहा है तेल भरने का पूरा तरीका, सरकार के इस बड़े फैसले के पीछे क्या है असली वजह? सनरूफ देगी ठंडक या बढ़ेगी मुसीबत? टेस्ला के इस नए आविष्कार ने ऑटोमोबाइल जगत में क्यों मचाई खलबली? रिलायंस-सेबी विवाद में 19 साल बाद सबसे बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सबको क्यों चौंकाया? COMEDK UGET Result 2026 Declared जारी हुआ कॉमेडके यूजीईटी का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें स्कोरकार्ड Delhi Liquor Crisis शराब के शौकीनों को बड़ा झटका! हाई कोर्ट के इस एक फैसले से दिल्ली में नहीं मिलेंगी Chivas Regal और Absolut जानें पूरा मामला ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों पर अमेरिका की ऐसी कौन सी शर्त जिसने इजरायल की सुरक्षा के बीच खड़ा कर दिया नया सैन्य गतिरोध? होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर मंडराया बड़ा खतरा, जानें क्या है ट्रंप की चेतावनी! ​पेट की बीमारियों पर चिकित्सा विज्ञान का सबसे बड़ा खुलासा जानें कैसे AI और ये छोटे जीव मिलकर बदल देंगे इंसानी शरीर की पूरी सेहत! 12 राज्यों के लिए 10,021 करोड़ की भारी मंजूरी पर इस एक वजह से अटक सकता है अगली किश्तों का काम ब्रह्मांडीय उलटफेर जून 2026 में गुरु-शनि की खतरनाक युगलबंदी क्या दुनिया में आने वाला है बड़ा भौकाल

प्रपोजल’ के नाम पर हत्या: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात

प्रपोजल’ के नाम पर हत्या: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली वारदात

यह घटना जितनी चौंकाने वाली है, उतनी ही दिल दहला देने वाली भी। बेंगलुरु में एक रिश्ते ने ऐसा खतरनाक मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

घटना कब और कहां हुई ?

बेंगलुरु के अंजनानगर इलाके में 27 साल के किरण नाम के युवक की उसकी ही गर्लफ्रेंड प्रेमा (या प्रेर्णा) ने कथित तौर पर बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, महिला ने पहले किरण को अपने घर बुलाया, जब घर में कोई और मौजूद नहीं था।

उसने किरण से कहा कि वह उसे “वेस्टर्न स्टाइल” में प्रपोज करना चाहती है। इसी बहाने उसने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी। जब किरण ने इसका विरोध किया, तो उसने इसे प्रपोजल का हिस्सा बताकर उसे शांत रहने को कहा।

लेकिन इसके बाद जो हुआ, वह बेहद खौफनाक था। आरोप है कि महिला ने पहले से ही केरोसिन (ज्वलनशील पदार्थ) तैयार रखा था। उसने किरण पर केरोसिन डाला और आग लगा दी। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Must Read रिलायंस-सेबी विवाद में 19 साल बाद सबसे बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सबको क्यों चौंकाया? रिलायंस-सेबी विवाद में 19 साल बाद सबसे बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने सबको क्यों चौंकाया?

रिश्ते में तनाव बना वजह .

दोनों एक ही वीआई (Vi) स्टोर में काम करते थे और करीब एक साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस का कहना है कि हाल के दिनों में उनके बीच अनबन चल रही थी। महिला को शक था कि किरण उसे नजरअंदाज कर रहा है और शादी के लिए तैयार नहीं है।

पुलिस जांच जारी .

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। शुरुआती जांच में यह घटना पहले से सोची-समझी साजिश लग रही है, क्योंकि केरोसिन पहले से रखा गया था। यह भी जांच की जा रही है कि क्या आरोपी ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया।

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories