BREAKING :
EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Tata Power का चार्जिंग नेटवर्क अब 700 शहरों तक पहुंचा प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले ले ली Ozempic? Harvard की नई रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे TMC को बड़ा झटका सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ी पार्टी भाजपा में जाने के संकेत ₹44,490 में मिल रही इलेक्ट्रic स्कूटर! Hero, TVS, Bajaj और Ather में कौन है सबसे सस्ता? भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित 15 साल बाद DTC की धमाकेदार वापसी! अयोध्या-वैष्णो देवी के लिए वोल्वो बसें 2800 नई ई-बसों का ऐलान अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात IIT ग्रेजुएट बेटी की बेरहमी से हत्या नौकर ने ही उजाड़ा दिया घर

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात IIT ग्रेजुएट बेटी की बेरहमी से हत्या नौकर ने ही उजाड़ा दिया घर

नई दिल्ली:  ईस्ट ऑफ कैलाश' से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ दिल्ली बल्कि पूरे देश के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। एक रसूखदार IRS अफसर के घर में घुसकर उनकी 22 साल की होनहार बेटी की हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात को किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसी शख्स ने अंजाम दिया जिसे परिवार ने अपनी सेवा के लिए घर में रखा था।

क्या है पूरा मामला ?

वारदात दिल्ली के पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश की है। यहाँ रहने वाले एक सीनियर ब्यूरोक्रेट (IRS अधिकारी) की 22 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। पूरा परिवार जब घर लौटा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी का शव घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। आनन-फानन में पुलिस को खबर दी गई। शुरुआती जांच में जो सच सामने आया, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। जांच में पता चला कि युवती की न सिर्फ गला घोंटकर हत्या की गई, बल्कि उसके साथ दरिंदगी (रेप) भी की गई थी।

आखिर कैसे पकड़ा गया कातिल राहुल 

पुलिस ने तहकीकात शुरू की तो सबसे पहले घर के पुराने नौकरों की लिस्ट खंगाली गई। शक की सुई 19 साल के राहुल पर जाकर रुकी, जिसे ठीक एक महीने पहले ही नौकरी से निकाला गया था। सीसीटीवी फुटेज (CCTV) खंगाली गई तो राहुल सुबह करीब 6:28 बजे घर से बाहर निकलता दिखाई दिया।

पुलिस की कई टीमों ने राहुल का पीछा किया और आखिरकार उसे द्वारका के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया, जहाँ वह छिपकर बैठा था। राहुल मूल रूप से राजस्थान के अलवर का रहने वाला है।

Must Read सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली

वारदात से पहले क्यों निकला था राहुल को घर से ?

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार ने बताया कि राहुल को घर से निकालने की वजह उसकी बुरी आदतें थीं। राहुल को ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी। इस लत को पूरा करने के लिए वह आस-पास के घरों में काम करने वाले नौकरों से पैसे उधार लेता था और कभी वापस नहीं करता था। उसकी इन्हीं हरकतों और पैसों की हेराफेरी की वजह से IRS अफसर के परिवार ने उसे एक महीने पहले काम से हटा दिया था। इसी बात का बदला लेने और लूटपाट के इरादे से वह उस दिन घर में दाखिल हुआ

चाबी से घर में ली एंट्री

पुलिस के मुताबिक, राहुल ने घर में जबरदस्ती एंट्री नहीं की थी। चूंकि वह पहले वहां काम करता था, उसके पास घर की एक 'स्पेयर चाबी' (Extra Key) थी। वह रात में ही अलवर से दिल्ली आया और उसी चाबी का इस्तेमाल कर घर के अंदर घुस गया। उसे पता था कि युवती घर में अकेली है। आरोपी ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पकड़े जाने के डर से फोन के चार्जर से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

सपनों से भरा था आशियाना,पल भर में उजड़ गया

पीड़ित युवती कोई मामूली छात्रा नहीं थी। वह दिल्ली के नामी स्कूल DPS आरके पुरम की छात्रा रही थी और उसने हाल ही में IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरा किया था। वह अपने पिता की तरह ही एक बड़ा अधिकारी बनने का सपना देख रही थी और UPSC की तैयारी में जुटी थी। पढ़ाई के साथ-साथ वह एक बेहतरीन डांसर भी थी और उसने कई पुरस्कार जीते थे।

परिवार में उसके बड़े भाई एक मल्टीनेशनल कंपनी में सीनियर पद पर हैं और माँ एक डॉक्टर हैं। जिस बेटी को माता-पिता ने बड़े नाजों से पालकर काबिल बनाया था, उसकी जिंदगी का अंत एक सनकी और लालची नौकर ने कर दिया।

Also Read भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित

पुलिस वेरिफिकेशन पर बड़े सवाल

इस घटना ने एक बार फिर 'डोमेस्टिक हेल्प वेरिफिकेशन' (Domestic Help Verification) की अहमियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में पता चला कि राहुल का पिछला रिकॉर्ड भी खराब था और अलवर में उस पर पहले से ही छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज था। हैरानी की बात यह है कि राहुल को IRS अफसर के ऑफिस में तैनात एक सुपरिटेंडेंट के रेफरेंस पर रखा गया था, जिसकी वजह से शायद परिवार ने उस पर ज्यादा भरोसा कर लिया।

दिल्ली जैसी जगहों पर जहाँ लोग अपनी सुरक्षा के लिए भारी-भरकम गेट और गार्ड्स रखते हैं, वहाँ घर के अंदर मौजूद शख्स ही काल बन जाए, यह वाकई डराने वाला है। पुलिस ने राहुल पर हत्या, रेप और लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories