BREAKING :
EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Tata Power का चार्जिंग नेटवर्क अब 700 शहरों तक पहुंचा प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले ले ली Ozempic? Harvard की नई रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे TMC को बड़ा झटका सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ी पार्टी भाजपा में जाने के संकेत ₹44,490 में मिल रही इलेक्ट्रic स्कूटर! Hero, TVS, Bajaj और Ather में कौन है सबसे सस्ता? भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित 15 साल बाद DTC की धमाकेदार वापसी! अयोध्या-वैष्णो देवी के लिए वोल्वो बसें 2800 नई ई-बसों का ऐलान अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

Instagram ने आज से आपकी Private बातें पढ़ना शुरू कर दिया — समझें पूरी कहानी, खतरा और बचाव

Instagram ने आज से आपकी Private बातें पढ़ना शुरू कर दिया — समझें पूरी कहानी, खतरा और बचाव

नई दिल्ली। आज 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम पर आपके Private Messages यानी DM पूरी तरह बदल गए हैं। Meta ने आज से एक ऐसा सुरक्षा कवच हटा दिया जो आपकी बातों को सिर्फ आपके और सामने वाले के बीच रखता था।

अब आपकी बातें Meta पढ़ सकता है। यह सुनने में डरावना लगता है। लेकिन इसे समझने से पहले एक बुनियादी सवाल का जवाब जानना जरूरी है।

Encryption क्या होती है। 

मान लीजिए आपने एक चिट्ठी लिखी। आपने उसे एक ऐसे बंद लिफाफे में डाला जिसकी चाबी सिर्फ दो लोगों के पास है  आपके पास और जिसे भेज रहे हैं उसके पास।डाकिया चाहे कितनी भी कोशिश करे  वो लिफाफा नहीं खोल सकता। बीच में कोई नहीं पढ़ सकता। यही End-to-End Encryption है।

जब यह चालू होती है तो आपका संदेश आपके फोन से निकलते ही बंद हो जाता है। वो सिर्फ सामने वाले के फोन पर ही खुलता है। बीच में  न इंस्टाग्राम, न Meta, न हैकर, न सरकार  कोई नहीं पढ़ सकता।

Must Read 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे

अब Instagram ने यह लिफाफा ही हटा दिया है।

पहले था क्या  और अब क्या हुआ 2023 में इंस्टाग्राम ने यह सुविधा लाई थी। लेकिन इसमें एक बड़ी खामी थी यह कभी डिफ़ॉल्ट नहीं था। यानी आपको खुद सेटिंग्स में जाकर इसे चालू करना पड़ता था।

यह फिचर कभी सभी देशों में उपलब्ध नहीं था और सेटिंग्स में इतनी गहराई में छुपा था कि ज्यादातर उपयोगकर्ताओं को इसके बारे में पता ही नहीं था।

नतीजा — बहुत कम लोगों ने इसे चालू किया। और फिर Meta ने कहा देखो, कोई इस्तेमाल नहीं करता  इसलिए हटा रहे हैं।

Privacy विशेषज्ञों ने इस तर्क को खारिज किया। उनका कहना है कि किसी feature को छुपाकर रखो, उसे default मत बनाओ  और फिर कम उपयोग को बहाना बनाकर हटा दो। यह ईमानदार कारण नहीं है।

Also Read सूर्य से निकला शक्तिशाली CME आज पृथ्वी से टकरा सकता है। NASA और NOAA ने G3 श्रेणी का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस सौर तूफान के प्रभाव से भारत के उत्तरी इलाकों में भी अरोरा दिखाई दे सकता है। सूर्य से निकला शक्तिशाली CME आज पृथ्वी से टकरा सकता है। NASA और NOAA ने G3 श्रेणी का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों के अनुसार इस सौर तूफान के प्रभाव से भारत के उत्तरी इलाकों में भी अरोरा दिखाई दे सकता है।

Encryption हटने के बाद क्या होगा आपके साथ

यह सबसे जरूरी हिस्सा है। आपके Messages Meta पढ़ सकता है

आज के बाद Instagram पर भेजा गया हर DM Meta के सर्वर पर खुला पड़ा होगा। Meta के ऑटोमेटेड सिस्टम्स उसे स्कैन कर सकते हैं, analyze कर सकते हैं और स्टोर कर सकते हैं।  इसे ऐसे समझें — अभी तक आपकी बातें एक बंद कमरे में होती थीं। अब वो कमरा खुला हो गया है और Meta का एक कैमरा वहाँ लगा है।

विज्ञापन आपकी बातों से बनेंगे

Meta ने दिसंबर 2025 में खुद कहा था कि प्राइवेट conversations में हुई बातचीत का इस्तेमाल targeted ads के लिए हो सकता है। उदाहरण के तौर पर  आपने किसी दोस्त को DM किया यार मुझे नई साड़ी चाहिए अगले दिन Instagram पर साड़ियों के विज्ञापन आने लगेंगे। यह पहले से व्हाट्सएप में नहीं होता क्योंकि वहाँ Encryption अभी भी है।

AI Training में जाएंगी आपकी बातें

Encryption हटने के बाद Meta के AI सिस्टम्स आपके messages को अपनी ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। Meta ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की लेकिन टेक्निकल क्षमता अब उनके पास है। 

सरकार माँगे तो Meta देगा

Encryption हटने के बाद कानूनी माँग आने पर Meta आपके messages सरकार या जाँच एजेंसियों को दे सकता है। भारत में यह इसलिए खास है क्योंकि IT Act के तहत सरकार किसी भी प्लेटफार्म से यूजर्स डाटा माँग सकती है।

हैकर्स के लिए आसान निशाना

Encryption हटने का मतलब है कि अगर Meta के सर्वर पर कोई बड़ा डाटा breach हुआ तो आपके सारे पुराने और नए messages उस breach में शामिल हो सकते हैं। असली कारण है  Meta ने सच क्यों नहीं बताया Meta ने कहा कम लोग इस्तेमाल करते थे। लेकिन यह पूरा सच नहीं है।

कारण 1  अमेरिकी कानून का दबाव

8 मई को Encryption हटाने का फैसला अमेरिका के "Take It Down Act" के ठीक 11 दिन पहले हुआ  जो 19 मई 2026 से लागू हो रहा है। यह कानून platforms को किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को 48 घंटे प्लेटफार्म का आदेश देता है। लेकिन Encrypted messages को प्लेटफार्म स्कैन नहीं कर सकता  इसलिए कानून का पालन मुश्किल होता।  सरल भाषा में Encryption हटाओ तो कानून का पालन होगा। Meta ने यही किया।

कारण 2 — विज्ञापन का पैसा

इंस्टाग्राम पर 200 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। इनकी प्राइवेट बातें पढ़कर targeted ads दिखाना Meta के लिए सोने की खदान है।

व्हाट्सएप पर Encryption default है क्योंकि वहाँ messages का इस्तेमाल ads के लिए नहीं होता। इंस्टाग्राम पर 200 करोड़ उपयोगकर्ता advertisers के लिए तब ज्यादा valuable हैं जब उनके messages analyze हो सकें। 

कारण 3 — TikTok ने भी यही किया

TikTok ने भी मार्च 2026 में घोषणा की कि वो डायरेक्ट Messages में End-to-End Encryption नहीं लाएगा। उनका तर्क था Encryption से सेफ्टी टीम और कानूनी जाँच मुश्किल होती है। 

यानी दुनिया की दो सबसे बड़ी सोशल मीडिया कम्पनिएस एक साथ प्राइवेसी की जगह सरकारी compliance को चुन रही हैं।

भारत के लिए यह खास तौर पर खतरनाक क्यों ? 

भारत में इंस्टाग्राम के 36 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता हैं। भारत का Digital Personal Data Protection Act यानी DPDP Act प्लेटफार्म को यूजर्स डाटा सुरक्षित रखने का निर्देश देता है। लेकिन अगर प्लेटफार्म खुद ही डाटा खोल दे तो DPDP Act की सीमाएं कम हो जाती हैं। 

भारत में Instagram का इस्तेमाल सिर्फ तस्वीरें देखने के लिए नहीं होता। करोड़ों लोग इसे पर्सनल बातचीत, बजिनेस डिलस, पत्रकारिता और एक्टिविस्म के लिए इस्तेमाल करते हैं। इन सबके लिए प्राइवेसी का खत्म होना बड़ा खतरा है।

2019 में Zuckerberg ने क्या कहा था और अब क्या हुआ ? 

2019 में Mark Zuckerberg ने एक लंबा लेख लिखा था जिसका शीर्षक था — "Privacy-Focused Vision for Social Networking।" उन्होंने वादा किया था कि Meta के सभी प्लेटफार्म —इंस्टाग्राम, Messenger और WhatsApp — पर Encryption मजबूत की जाएगी। 

7 साल बाद वही कंपनी Instagram से Encryption हटा रही है। यह सिर्फ एक टेक्निकल फैसला नहीं  यह एक वादे से पलटना है।

पुराने Messages का क्या होगा

Meta ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 8 मई से पहले के Encrypted messages का क्या होगा। क्योंकि Encryption की वजह से Meta उन पुराने messages को retroactively नहीं पढ़ सकता।  लेकिन नए messages आज से जो भी भेजेंगे वो सब खुले हैं।

अभी तुरंत क्या करें  4 जरूरी कदम

पहला कदम — पुराने Encrypted Messages Download करें

जिन लोगों के Instagram DM Encrypted थे उन्हें तुरंत app खोलना चाहिए। Instagram app में instructions दिख रही हैं कि messages कैसे download करें। पुराना app है तो पहले update करें।

Settings → Your Activity → Download Your Information → Chats select करें।

दूसरा कदम — Private बातें Instagram पर मत करें आज के बाद Instagram DM को एक semi-public space मानें। वहाँ वो बातें मत करें जो आप नहीं चाहते कि कोई और पढ़े।

तीसरा कदम — WhatsApp या Signal पर जाएं

प्राइवेट और सएनसीटिव बातचीत के लिए सिग्नल सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है ओपन सोर्स है और यूजर्स डाटा बहुत कम कलेक्ट करता है। व्हाट्सएप में Encryption अभी भी डिफ़ॉल्ट है Meta का है लेकिन फिलहाल सुरक्षित है। टेलीग्राम में सीक्रेट चैट मोड में Encryption है — लेकिन यह मेनुवली चालू करना पड़ता है। 

चौथा कदम — Instagram सिर्फ Casual बातों के लिए मित्रों को मीम भेजना, रील शेयर करना रेस्टोरेंट सजेसन यह सब इंस्टाग्राम पर ठीक है। लेकिन personal, financial या sensitive बातें  इसके लिए दूसरा प्लेटफार्म चुनें।

एक बड़ा सवाल  क्या WhatsApp भी यही करेगा

Security expert Nikodemas Zaliauskas ने चेतावनी दी अगर Encryption को आज इंस्टाग्राम पर हटाया जा सकता है, तो उपयोगकर्ताओं को सोचना चाहिए कि कल व्हाट्सएप पर भी यही हो सकता है।

यह डर बेबुनियाद नहीं है। Meta एक बजिनेस कंपनी है और जब सरकार प्रेशर बढ़ेगा या विज्ञापन की जरूरत होगी व्हाट्सएप भी निशाने पर आ सकता है।

 यह सिर्फ एक feature का जाना नहीं

इंस्टाग्राम DM अब एक प्राइवेट  डाईरी की जगह एक semi-public digital space बन गया है  बिल्कुल email की तरह जहाँ कंपनी के पास सब कुछ होता है। 

यह फैसला सिर्फ Meta का नहीं  यह पूरी दुनिया में privacy और सरकारी नियंत्रण के बीच चल रही लड़ाई का एक हिस्सा है। TikTok ने Encryption नहीं लाई, Meta ने हटाई और यूरोप में भी सरकारें Encryption को कमजोर करने की माँग कर रही हैं। जो आज Instagram पर हुआ  वो एक चेतावनी है। Digital Privacy अब खुद माँगनी पड़ेगी  यह कोई automatically नहीं देगा।

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories