BREAKING :
EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Tata Power का चार्जिंग नेटवर्क अब 700 शहरों तक पहुंचा प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले ले ली Ozempic? Harvard की नई रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे TMC को बड़ा झटका सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ी पार्टी भाजपा में जाने के संकेत ₹44,490 में मिल रही इलेक्ट्रic स्कूटर! Hero, TVS, Bajaj और Ather में कौन है सबसे सस्ता? भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित 15 साल बाद DTC की धमाकेदार वापसी! अयोध्या-वैष्णो देवी के लिए वोल्वो बसें 2800 नई ई-बसों का ऐलान अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में जानें कौन सी टीम कहाँ खेलेगी

IPL 2026 प्लेऑफ शेड्यूल जारी  फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में जानें कौन सी टीम कहाँ खेलेगी

नई दिल्ली। BCCI ने बुधवार को TATA IPL 2026 के प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। लीग चरण के 70 मैच पूरे होने के बाद अब टूर्नामेंट अपने निर्णायक दौर में पहुँच गया है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह है कि फाइनल बेंगलुरू में नहीं बल्कि अहमदाबाद में होगा।

पूरा शेड्यूल

क्वालीफायर 1 — 26 मई — धर्मशाला

अंक तालिका में पहले और दूसरे स्थान की टीमें भिड़ेंगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में।

एलिमिनेटर — 27 मई — न्यू चंडीगढ़

Must Read World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव

तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर।

क्वालीफायर 2 — 29 मई — न्यू चंडीगढ़

क्वालीफायर 1 की हारी टीम और एलिमिनेटर की जीती टीम के बीच। जीतने वाली फाइनल में।

फाइनल — 31 मई — नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Also Read अफगानिस्तान टेस्ट से पहले गंभीर का बड़ा फैसला, एक खिलाड़ी की चमकी किस्मत अफगानिस्तान टेस्ट से पहले गंभीर का बड़ा फैसला, एक खिलाड़ी की चमकी किस्मत

बेंगलुरू से क्यों हटा फाइनल

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि बेंगलुरू को पहले फाइनल की मेजबानी दी गई थी। लेकिन स्थानीय संघ और अधिकारियों की कुछ माँगें BCCI के तय नियमों से बाहर थीं। इसलिए venue बदलकर अहमदाबाद किया गया।

सूत्रों के अनुसार कर्नाटक क्रिकेट संघ ने सदस्यों और नेताओं के लिए बड़ी संख्या में मुफ्त पास माँगे थे जिन्हें BCCI ने मानने से इनकार कर दिया। 

KSCA ने अपने बयान में कहा — हम मैच कराने के लिए पूरी तरह तैयार थे लेकिन BCCI के फैसले का सम्मान करते हैं। 

RCB के लिए खास बात

आमतौर पर डिफेंडिंग चैंपियन टीम फाइनल अपने घरेलू मैदान पर खेलती है। लेकिन इस बार RCB चाहे फाइनल में पहुँचे वो अपने घर चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेल पाएगी। 

क्वालीफायर 1 जीतना सबसे फायदेमंद क्यों

इस बार क्वालीफायर 2 और फाइनल दो अलग-अलग मैदानों पर हैं। इसलिए क्वालीफायर 2 जीतकर फाइनल में पहुँचने वाली टीम को नए मैदान पर खेलना होगा  कोई घरेलू फायदा नहीं। इसलिए क्वालीफायर 1 जीतना इस बार पहले से ज्यादा अहम है। 

All Photo credit:iplt20.com

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories