BREAKING :
EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Tata Power का चार्जिंग नेटवर्क अब 700 शहरों तक पहुंचा प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले ले ली Ozempic? Harvard की नई रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे TMC को बड़ा झटका सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ी पार्टी भाजपा में जाने के संकेत ₹44,490 में मिल रही इलेक्ट्रic स्कूटर! Hero, TVS, Bajaj और Ather में कौन है सबसे सस्ता? भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित 15 साल बाद DTC की धमाकेदार वापसी! अयोध्या-वैष्णो देवी के लिए वोल्वो बसें 2800 नई ई-बसों का ऐलान अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

Sanju Samson का कोई विकल्प नहीं” — नए कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान

Sanju Samson का कोई विकल्प नहीं” — नए कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान

आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लंबे समय तक टीम की कमान संभालने वाले संजू सैमसन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं, और उनकी जगह युवा खिलाड़ी रियान पराग को कप्तानी सौंपी गई है। इस बीच, रियान पराग का एक बयान चर्चा में आ गया है।

रियान पराग ने साफ तौर पर कहा है कि “संजीव सैमसन जैसे खिलाड़ी का कोई रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता।” उन्होंने यह बात प्री-सीजन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही, जहां उन्होंने टीम में हो रहे बदलावों पर खुलकर अपनी बात रखी।

पराग ने कहा कि जिस तरह भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों का कोई विकल्प नहीं होता, उसी तरह राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन भी एक खास खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने यह भी माना कि सैमसन की जगह भरना आसान नहीं होगा।

दरअसल, आईपीएल 2026 से पहले हुए ट्रेड में संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल किया गया, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने टीम में बदलाव करते हुए रियान पराग को कप्तानी की जिम्मेदारी दी। इस डील में राजस्थान ने रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिससे टीम को संतुलन मिलने की उम्मीद है।

Must Read World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव

रियान पराग ने अपने कप्तानी के सफर को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने हमेशा उन पर भरोसा जताया।

पराग ने कहा,

“मैंने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। लेकिन टीम ने मुझ पर भरोसा किया और मुझे मौके दिए। अब मैं इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए तैयार हूं।”

संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था और 2024 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी। ऐसे में टीम के लिए यह बदलाव एक नई चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

अब देखना होगा कि नए कप्तान रियान पराग के नेतृत्व में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 में कैसा प्रदर्शन करती है।

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories