
नई दिल्लीदेश में हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक और झटका लगा है। एयर इंडिया के बाद अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGo) ने भी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर फ्यूल सरचार्ज (ईंधन शुल्क) लागू करने का फैसला किया है।
एयरलाइन के अनुसार, यह नई दरें 14 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से लागू होंगी। इसका मतलब है कि अब इंडिगो की फ्लाइट टिकट पहले के मुकाबले महंगी हो जाएंगी।
क्यों बढ़ाया गया फ्यूल सरचार्ज
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) यानी विमान ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है।
एयरलाइंस का कहना है कि विमान ईंधन किसी भी एयरलाइन की कुल लागत का बहुत बड़ा हिस्सा होता है। ऐसे में ईंधन की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी से एयरलाइंस के बजट और संचालन पर असर पड़ता है।
इसी वजह से एयरलाइंस को टिकट की कीमतों में अतिरिक्त फ्यूल चार्ज जोड़ना पड़ रहा है।
रूट के अनुसार नया फ्यूल चार्ज
रूटअतिरिक्त शुल्कभारत के अंदर₹425भारतीय उपमहाद्वीप₹425मिडिल ईस्ट₹900दक्षिण-पूर्व एशिया और चीन₹1800अफ्रीका और वेस्ट एशिया₹1800यूरोप₹2300
एयर इंडिया ने भी बढ़ाया था किराया
इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी 12 मार्च से घरेलू उड़ानों के टिकट पर 399 रुपये का अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगाने की घोषणा की थी।
एयरलाइन के मुताबिक यह नई अधिभार प्रणाली चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है।
यात्रियों पर पड़ेगा असर
फ्यूल सरचार्ज लागू होने के बाद अब यात्रियों को फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। खासकर अंतरराष्ट्रीय यात्राओं के लिए टिकट की कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।