BREAKING :
EV खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! Tata Power का चार्जिंग नेटवर्क अब 700 शहरों तक पहुंचा प्रेग्नेंसी का पता चलने से पहले ले ली Ozempic? Harvard की नई रिपोर्ट में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई सीतापुर में बनेगा 250 MW सोलर प्लांट राजनाथ सिंह की मंजूरी सेना को मिलेगी 24x7 ग्रीन बिजली World Cup 2026 विवाद ईरान के फैंस का टिकट कोटा रोका गया FIFA पर बढ़ा दबाव 8000mAh बैटरी वाला Tecno Pova 8 आ रहा है! 11 जून लॉन्च कीमत जानकर चौंक जाएंगे TMC को बड़ा झटका सुखेंदु शेखर रॉय ने छोड़ी पार्टी भाजपा में जाने के संकेत ₹44,490 में मिल रही इलेक्ट्रic स्कूटर! Hero, TVS, Bajaj और Ather में कौन है सबसे सस्ता? भारत में लॉन्च हुआ E85 फ्यूल! पेट्रोल से ₹20 सस्ता बदल सकता है कार चलाने का पूरा गणित 15 साल बाद DTC की धमाकेदार वापसी! अयोध्या-वैष्णो देवी के लिए वोल्वो बसें 2800 नई ई-बसों का ऐलान अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death: मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

Haryanvi Actress Divyanka Sirohi Death: मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन

 हरियाणावी म्यूजिक इंडस्ट्री और सोशल मीडिया की दुनिया से एक बेहद दुख की खबर सामने आ रही है। अपनी कातिलाना अदाओं और बेहतरीन अभिनय से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री दिव्यांका सिरोही (Divyanka Sirohi) का निधन हो गया है। महज 30 साल की उम्र में दिव्यांका के चले जाने से उनके परिवार और चाहने वालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक (दिल का दौरा) बताई जा रही है

अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले ही सांसे रुकी 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात दिव्यांका की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित उनके आवास पर जब उन्हें असहज महसूस हुआ, तो परिजन तुरंत उन्हें पास के अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके करीबी और इंडस्ट्री के कलाकार लगातार शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

राज नगर एक्सटेंशन में हुआ अंतिम संस्कार

दिव्यांका सिरोही का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित मोक्ष स्थल हिंडन में किया गया। उनके भाई हिमांशु सिरोही ने मुखाग्नि दी और अंतिम रस्में पूरी कीं। इस दौरान वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि हमेशा मुस्कुराने वाली और ऊर्जा से भरपूर दिव्यांका इतनी जल्दी अलविदा कह देंगी।

Must Read अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती' अपराजिता आढ्य बोलीं काम के लालच में होती तो कभी बेरोजगार नहीं रहती'

टिकटॉक की सनसनी से म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में जन्मी दिव्यांका ने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फर्श से अर्श तक का सफर तय किया था। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से BCA और फिर सिक्किम से MBA की डिग्री हासिल की थी। पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ-साथ उन्हें बचपन से ही डांस और एक्टिंग का जुनून था।

उनका करियर एक टिकटॉक वीडियो से चमका था। उन्होंने पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने 'मेरी मम्मी नु पसंद नहीं तू' पर एक वीडियो बनाया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। नीले सूट में उनके एक्सप्रेशंस को लोगों ने इतना पसंद किया कि उस वीडियो पर 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए। इसके बाद दिव्यांका रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बन गईं और टिकटॉक पर उनके 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए।

50 से ज्यादा गानों में  जलवा

टिकटॉक के बाद दिव्यांका ने हरियाणावी म्यूजिक इंडस्ट्री का रुख किया। उन्होंने मशहूर गायक मासूम शर्मा, अमित सैनी रोहतकिया और केडी (KD) जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया। अपने करियर में उन्होंने 50 से अधिक सुपरहिट हरियाणावी गानों में अभिनय किया। मासूम शर्मा के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे। इंस्टाग्राम पर भी उनकी लोकप्रियता का आलम यह था कि उनके 1.3 मिलियन (13 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

यादों के बीच आखिरी पोस्ट वायरल

दिव्यांका की मौत के बाद उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। 19 मार्च 2026 को किए गए इस पोस्ट में वह सफेद और नीले फूलों वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बी प्राक के गाने 'बरसाना मिला है' पर रील बनाई थी और कैप्शन में "राधे राधे" लिखा था। फैंस अब इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी चहेती कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि उनकी चमकती आंखों को देखकर अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता था कि उनके पास इतना कम समय बचा है।

Also Read OTT Release This Week जून के पहले हफ्ते में फिल्मों-सीरीज का महा-धमाका लेकिन गुल्लक 5 से अचानक गायब हुआ यह मुख्य सुपरस्टार OTT Release This Week जून के पहले हफ्ते में फिल्मों-सीरीज का महा-धमाका लेकिन गुल्लक 5 से अचानक गायब हुआ यह मुख्य सुपरस्टार

इंडस्ट्री में शोक की लहर

दिव्यांका के निधन पर हरियाणावी कलाकारों ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर "RIP", "मिस यू सिस्टर" और "यकीन नहीं होता" जैसे संदेशों की बाढ़ आ गई है। लोगों का कहना है कि इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक की घटनाएं युवाओं के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

दिव्यांका सिरोही अपने पीछे भाई हिमांशु और बहनों दीपांशु व जसमीत समेत पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

 

Admin Desk

Admin Desk

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Home Shorts

Categories